लाइव बिहार
रांची/डेस्क : बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज (23 दिसंबर) सोमवार से प्रगति (Pragati Yatra) पर निकल रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार पश्चिमी चंपारण से प्रगति यात्रा शुरू कर रहे हैं। इस प्रगति यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था का खास ख्याल रखा गया है। सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की मद्देनजर 500 जवानों को तैनाती की गई है। हालांकि मीडिया में ऐसी खबर आ रही है कि सीएम नीतीश कुमार की सेहत पूरी तरह से ठीक नहीं है, उनकी प्रगति यात्रा को लेकर संशय बनी हुई है। सीएम नीतीश के सेहत ठीक नहीं होने की अटकलों पर सफाई देते हुए संजय झा ने कहा कि आज से सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा शुरू कर रहे हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत बिल्कुल ठीक है। बता दें सीएम नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा पश्चिमी चंपारण से शुरू कर रहे हैं।
सीएम नीतीश कुमार की सेहत ठीक नहीं होने का दावा –
आज से सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा शुरू कर रहे हैं। इस यात्रा की शुरुआत बिहार के पश्चिमी चंपारण से हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएम नीतीश कुमार की सेहत ठीक नहीं है जिसके कारण प्रगति यात्रा नहीं कर पाएंगे। लेकिन इन सवालों को लेकर संजय झा ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार की सेहत एकदम ठीक है और आज से वे प्रगति यात्रा शुरू कर रहे हैं।
प्रगति यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था का खास इंतजाम –
सीएम नीतीश कुमार की आज से (23 दिसंबर ) सोमवार से प्रगति यात्रा शुरू हो रही है। पश्चिमी चंपारण से यह यात्रा शुरू हो रही है। इस प्रगति यात्रा के लिए प्रशासनिक तैयारियां दुरुस्त कर ली गई है। इस यात्रा के दौरान 500 जवान तैनात रहेंगे।