
लाइव बिहार
रांची/डेस्क : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आरिफ मोहम्मद खान को बिहार के नया राज्यपाल नियुक्त किया है। आरिफ मोहम्मद खान इससे पहले केरल के राज्यपाल थे। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का नया राज्यपाल बनाया गया है।
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच राज्यों के गवर्नर का स्थान परिवर्तन किया है। ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने इस्तीफा दे दिया है। ओडिशा में उनकी जगह डॉ हरिबाबू कंभमपति जो पहले मिजोरम के राज्यपाल थे उन्हें नया राज्यपाल बनाया गया है। मिजोरम का नया राज्यपाल डॉ विजय कुमार सिंह को बनाया गया है। पूर्व गृह सचिव रहे अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का गवर्नर नियुक्त किया गया है। आरिफ मोहम्मद खान की जगह राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर जो पहले बिहार के गवर्नर थे उन्हें केरल का दायित्व सौंपा गया है।
रघुवर दास को केंद्र में नई जिम्मेवारी मिल सकती है –
ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही कि रघुवर दास को केंद्र में नया कोई पद मिल सकता है। रघुवर दास के पास संगठन में काम करने का अच्छा अनुभव है इसलिए भाजपा की केंद्र सरकार संगठन में उन्हें को नई जिम्मेवारी दे सकती है। भाजपा के उपाध्यक्ष पद को संभाल चुके रघुवर दास झारखंड के पूर्व सीएम भी रहे हैं। उन्हें संगठन ऑर सरकार दोनों जगह काम करने का लंबा अनुभव है। हो सकता भाजपा किसी रणनीति के तहत रघुवर दास को संगठन में लाने के लिए मन बना रहा हो।
आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के राज्यपाल –
पांच राज्यों के राज्यपाल के स्थान परिवर्तन में सबसे ज्यादा चर्चा आरिफ मोहम्मद खान की हो रही है। आरिफ मोहम्मद खान जब केरल केराज्यपाल थे तब भी चर्चा हमेशा उनकी होते रहती थी। कोई न कोई बयान उन्हें चर्चा में ले ही आती थी। बिहार में होने वाले 2025 में विधानसभा का चुनाव के पहले आरिफ मोहम्मद खान का बिहार में राज्यपाल बनना क्या कोई रणनीति है? या सामान्य प्रक्रिया…
कौन कहां का बना राज्यपाल –
ओडिशा – डॉ हरि बाबू कंभमपति, मिजोरम – डॉ विजय कुमार सिंह, बिहार – आरिफ मोहम्मद खान, मणिपुर – अजय कुमार भल्ला, केरल – राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर