
लाइव बिहार
रांची / डेस्क : ओडिशा के बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सारंगी संसद के सीढ़ियों से गिर गए। उनके सिर पर चोट लग गई। उन्हें इलाज के लिए व्हीलचेयर पर बैठा कर ले जाया गया। सांसद प्रताप सारंगी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के धक्का –मुक्की की वजह से वे सीढ़ी से गिर गए ऑर उनकी सिर में चोट आई है।
प्रताप सारंगी के अनुसार राहुल गांधी किसी सांसद को धक्का दिया, वह सांसद उनके ऊपर गिर गया। यही कारण है कि उनको चोट लगी है। सांसद प्रताप सारंगी को चोट लगने के बाद राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।
इन सभी प्रकरणों पर राहुल गांधी का कहना है कि भाजपा के सांसद उन्हें धमकाया ऑर संसद के मुख्य द्वार पर भीड़ के कारण अंदर जाने में उन्हें मुश्किल हो रही थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजुर्न खडगे ने कहा कि भाजपा सांसदों ने राहुल और प्रियंका के साथ धक्का –मुक्की की। इस घटना के बाद लोक सभा ऑर राज्यसभा दोनों सदनों को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।
आज सुबह से ही इंडिया गठबंधन के लोग प्रदर्शन कर रहे थे। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर पर दिया गया बयान को लेकर इंडिया ब्लॉक के नेता गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांग रहे थे। भाजपा सांसद कांग्रेस की इस बयानबाजी का विरोध कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने –सामने आ गई ऑर धक्का –मुक्की शुरू हो गई।