लाइव बिहार
रांची/डेस्क : दिवंगत पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर निगमबोध घाट पहुंच गया है। इसी घाट पर पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी भी यहां पहुंच गए हैं।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। दिवंगत मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर दिल्ली के निगमबोध घाट पर लाया गया है। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे हैं।
कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों की मांग है कि उनका स्मारक बनाने की, जिस पर केंद्र सरकार ने सहमति दी है। इसके लिए एक ट्रस्ट बनाने का फैसला लिया है। बता दें गुरुवार (26 दिसंबर ) रात मनमोहन सिंह का दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हुआ था। घर में तबीयत्त बिगड़ने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।