
लाइव बिहार
रांची/डेस्क : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार ऑर स्मारक के स्थान को लेकर केंद्र सरकार ऑर कांग्रेस में ठन गई है। कांग्रेस की मांग है कि उनका संस्कार राजघाट के पास हो ऑर बाद में स्मारक भी उसी स्थान पर बने। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अंतिम संस्कार के लिए निगमबोध घाट को निर्धारित किया है। ऑर स्मारक के लिए जल्द ही जमीन आवंटित करने का आश्वासन दिया है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार रात को बयान जारी कर कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जमीन आवंटित किया जाएगा ऑर इस संबंध में उनके परिवार ऑर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सूचित कर दी गई है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि अंतिम संस्कार व अन्य औपचारिक काम को पहले किया जाएगा। ट्रस्ट गठन के बाद स्मारक के लिए स्थान आवंटन किया जाएगा।
Manmohan Singh Funeral : आज पंचतत्व में विलीन होंगे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार इसी जगह पर हो, जहां उनकी विरासत का सम्मान हो। कांग्रेस नेता इसे देश के पहले सिख प्रधानमंत्री के अनादर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार उनका उचित सम्मान नहीं कर रही है।
कांग्रेस महासचिव जयराम नरेश आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत सरकार पहले सिख प्रधानमंत्री के कद ऑर उनकी सेवाओं के अनुरूप स्थान तय नहीं कर सकी। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता ऑर सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित अन्य कई नेताओं ने मनमोहन सिंह के प्रति सम्मान के प्रतीक के रूप में राजघाट पर समाधि बनाने की मांग की थी।
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे ‘ छोटी ऑर ओछी सोच’ कहा ऑर देश भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा। विपक्षी पार्टी के नेता मोदी सरकार को घेरते हुए नकारात्मक सोच वाला बताया।