![](https://livebihar.in/wp-content/uploads/2024/12/kohra.jpg)
लाइव बिहार
रांची/ डेस्क : झारखंड में दिसंबर माह के शुरू होने के बाद ही ठंड ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। पिछले तीन –चार दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे राज्यवासी ठंड से परेशान हैं। राजधानी समेत अन्य जिलों में सुबह –सुबह कोहरा और शाम को पछुआ हवा ने ठंड असर करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा इस समय राज्य में असर दिखा रही है, जी नमी ऑर ठंडापन बढ़ा रही है। यही कारण है कि सुबह ऑर शाम को सर्द हवाओं का असर ज्यादा महसूस होता है। ऐसे में कम सर्दी में लोगों को ठंड से बचने का सलाह दिया जाता है। लोगों को खास ध्यान देना होता कि इन पछुआ हवा में गरम कपड़े से अपने तन को ढंके।
आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज –
आज मौसम रांची और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड होने की संकेत दे रही है। खास तौर पर कांके और धुर्वा जैसे खुली जगहों पर न्यूनतम तापमान में 2 से तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है। वहीं नेतरहाट में 7 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। बाकी जिलों में सुबह में कोहरा, दोपहर में हल्की धूप और शाम होते ही शाम में ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
राज्य में सर्वाधिक ठंडा वाला जगह –
राज्य में कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, चतरा और रांची जैस क्षेत्रों में आज सबसे ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है। इन तमाम जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
इन जिलों में कितना तापमान रहेगा ?
देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, धनबाद, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना रह सकती है। कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्यियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस औरन्यूनतम 13 डिग्री सेल्यियस रहेगा। साथ ही पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला –खरसावां, सिमडेगा में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस होगा।