लाइव बिहार
रांची/डेस्क : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर झारखंड में शोक की लहर है। पूर्व पीएम के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित अन्य कई नेताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। सीएम हेमंत सोरेन ने दुख प्रकट करते हुए एक्स पर लिखा है…
विकासशील राजनीति ऑर गवर्नेंस के पुरोधा थे मनमोहन सिंह : हेमंत सोरेन
सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा कि आज देश नेअपना एक महान लाल खो दिया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री ऑर विश्व विख्यात अर्थशास्त्री आदरणीय श्री मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है। विकासशील राजनीति ऑर गवर्नेंस के पुरोधा आदरणीय मनमोहन सिंह जी ने निःस्वार्थ भाव के साथ देश ऑर देशवासियों की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया था। आज मनमोहन सिंह जी हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनके आदर्श ऑर विचार हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। मरांगबुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार समेत देशवाशियों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति ऑर साहस दे।
देश की आर्थिक सुधारों में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा –बाबूलाल
पूर्वपीएम मनमोहन सिंह के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दुख प्रकट करते हुए एक्स पर लिखा कि ,महान अर्थशास्त्री, सहज, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन की दुखद सूचना से मन व्यथित है। देश के आर्थिक सुधारों में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मनमोहन सिंह का जाना युगांतकारी क्षति –डॉ इरफान अंसारी
डॉ इरफान अंसारी ने पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह जी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि देश ने एक सच्चा देशभक्त, महान अर्थशास्त्री ऑर सादगी का प्रतीक खो दिया। 1991 के आर्थिक संकट में उनका दूरदर्शी नेतृत्व भारत के लिए वरदान साबित हुआ। उनके सुधारों ने करोड़ो भारतीयों के जीवन को बेहतर बनाया। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होने ने सूचना क्रांति, मनरेगा, किसानों की कर्जमाफ़ी ऑर शिक्षा का अधिकार जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए, जिनका लाभ भारत आज भी उठा रहा है। उनकी ईमानदारी, विनम्रता ऑर राष्ट्रसेवा का हर भारतीय सदैव ऋणी रहेगा। यह युगांतकारी क्षति है।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर दीपिका पांडे, दीपक बरुआ, संजय प्रसाद यादव , हफिजूल हसन, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार ऑर भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने दुख प्रकट की।