
लाइव बिहार
रांची/डेस्क : भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल शनिवार को राजघाट के पास राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मनमोहन सिंह की बेटी अमेरिका में रहती है। उन्हीं का भारत लौटने का इंतजार हो रहा है। वह लेट नाइट दिल्ली पहुंचेगी , जिसके बाद पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। कांग्रेस ने आज अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर देर रात दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया।
बता दें कि गुरुवार की रात डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया। दिल्ली एम्स में उन्होने ने अंतिम सांस ली। 92 साल के मनमोहन सिंह लंबे समय से असाध्य बीमारी से जूझ रहे थे। गुरुवार के रात उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने से उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के राजनीतिक करियर पर एक नजर
आर्थिक सुधार के जनक कहे जाने वाले मनमोहन सिंह बिना चुनाव लड़े 33 सालों तक सांसद रहे। राज्यसभा के सदस्य के रूप में उन्होने 33 वर्षों तक सेवाएँ दी है। 2004 से लेकर 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दी हैं। साल 1991 से 1996 तक नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री रहे। 1971 में भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार बनें। 1972 में वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में कार्य किया है।