लाइव बिहार
रांची/ डेस्क : झारखंड में 5 (दिसंबर) को हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आज कैबिनेट की बैठक होगी। इस कैबिनेट की मीटिंग 3 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वाली अध्यक्षता वाली कैबिनेट में कई प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, आज मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो सकता है।
बता दें कि कल (5 दिसंबर) को हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल काविस्तार हुआ था, कल अन्य मंत्री ने शपथ ली। परंतु अभी मंत्रियों के विभाग काबंटवारा नहीं हुआ है। संभवतः इस कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों का विभाग का बंटवारा हो जाएगा।