
लाइव बिहार
रांची/ डेस्क : झारखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल रहा है। रांची में एक ओर जहां धूप ऑर गर्मी देखी जा रही है, वहीं अब पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में 7 से 9 दिसंबर तक झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
जानें पश्चिमी विक्षोभ के बारे में –
पिछले कुछ दिनों से झारखंड में उमस ऑर धूप से लोग परेशान हैं लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवां और सिमडेगा में बारिश होने की आशंका है जिसके कारण मौसम के तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट होगी वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हो सकती है।
ठंड ऑर बारिश का खेल जारी –
पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में हल्की बादल छाए रहेंगे। रांची के आसपास के इलाकों में तापमान में तीन से चार डिग्री कम होने की संभावना है। बादल छाए होने से ठंड महसूस होगी।
झारखंड में 7 से 9 दिसंबर तक भारी बारिश होने की संभावना–
मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले तीन दिनों तक रह सकता है। इन तीन दिनों में रांची ऑर दक्षिणी जिलों में बारिश होने की आशंका है। बारिश के साथ–साथ ठंड बढ़ने की संभावना भी है।