आज का दिन ऐतिहासिक ,झारखंडी कभी झुकते नहीं – हेमंत सोरेन
झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (28 नवंबर ) को झारखंड के नए मुख्यमंत्री की पद की शपथ लेने से पहले राज्य की जनता के नाम संदेश एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज का दिन ऐतिहासिक होगा – एक ऐसा दिन जो हमारे समूहिक संघर्ष, प्रेम -भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों के प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।
झारखंड की महान धरा ने हमेशा से विरोध और संघर्ष को जन्म दिया है और झामुमो -भगवान बिरसा, भगवान सिदों -कान्हु अमर शहीद तेलंगा खड़िया,फूलो -झानों, पोटो हो, शेख भिखारी समेत अनगिनत वीरों के संघर्षों से भरी उसी विरासत को समेटे हर दिन आगे बढ़ रहा है।
लोकतन्त्र के साथ झारखंड की जनता साथ खड़ी है –
हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का यह दिन राजनीतिक जीत के बारे में नहीं है , आज के दिन हमारी सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष, सामाजिक एकता को प्रखर करने की हर रोज लड़ी जाने वाली लड़ाई को दोहरने का दिन है। आज का यह दिन यह भी बताता है कि लोकतन्त्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की महान जनता एक साथ खड़ी है। आज हर गाँव , हर शहर में एक आवाज गूंज रहा है-अधिकार, समानता , एकता मतलब झारखंडियों की आवाज।
झारखंडियों को न विभाजित किया जा सकता है ऑर न ही शांत –
इसमें कोई संदेह न रखें -हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। हमें न विभाजित किया जा सकता है, न ही शांत किया जा सकता है। जब जब वे हमें शांत करना चाहते हैं, हमारी हूल, उलगुलान , क्रांति की आवाज और प्रखर होती जाती है क्योंकि हम झारखंडी हैं , और झारखंडी झुकते नहीं हैं।
आज जब सामाजिक संरचना में गहरी दरारें पैदा हो रही है , तब हमें अपने पूर्वजों की उस एकता और हर झारखंडी को साथ ले कर चलने के संकल्प को पुनः दोहरना होगा।
अपने अबुआ सरकार के हर एक झारखंडी को बधाई।
हमारी लड़ाई अटल है, अविराम है। संघर्ष जारी है और आखिरी सांस तक रहेगा…..
आपका हेमंत