![](https://livebihar.in/wp-content/uploads/2024/12/Lottery.jpg)
लाइव बिहार
रांची/ डेस्क : झारखंड के दुमका में अवैध तरीके से जाली लौटरी का कारोबार चल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बावजूद जाली लौटरी का टिकट बिक रहा है और कई युवा किस्मत पर भरोसा कर के इस दलदल में फंसते जा रहे हैं। समय समय पर पुलिसिया कारवाई भी होते रही है, संलिप्त अपराधी पुलिस के हाथ भी लगे हैं फिर भी जाली लौटरी का धंधा आसानी से फल –फूल रही है। हाल ही में 6 नवंबर को शिकारीपाड़ा हाट में लौटरी टिकट बेच रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि चार भागने में सफल हुए।
जाली लौटरी का टिकट बिक्री धड़ल्ले से जारी –
दुमका में पुलिसिया कारवाई के बाद भी जाली लौटरी का धंधा चल रहा है। अपराधी बिना खौफ के अवैध जाली लौटरी का टिकट बेच रहे हैं। युवा इस जाली लौटरी के टिकट के धंधे में फँसते जा रहे हैं। अपनी किस्मत आजमाने के नाम पर युवा लौटरी का टिकट खूब खरीद रहे हैं ऑर इस आदत के शिकार हो रहे हैं।
जाली लौटरी के बिक्री के प्रति सीएम हेमंत सोरेन का ध्यान आकृष्ट कराया गया –
दुमका में चल रहे अवैध जाली लौटरी का व्यापार खूब चल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद भी यह धंधा रुक नहीं रहा है। इस मामले को पत्रकार सुतीब्रो गोस्वामी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दुमका डीसी को एक्स पर टैग करते हुए लिखा कि, ‘ आदरणीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी दुमका जिला में तो आपके आदेश के बावजूद आज के तारीख में अवैध और पूरे तरीके से जाली लौटरी टिकट मिल रहा है क्या आपका संज्ञान सोशल मीडिया में लोगों को दिखाने मात्र रह जाएगा संज्ञान ले आदरणीय दुमका डीसी।
सीएम हेमंत सोरेन ने दिया तत्काल कारवाई का आदेश-
दुमका में चल रहे जाली टिकट के धंधे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका डीसी को एक्स पर टैग करते हुए लिखा कि ,‘तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कारवाई सुनिश्चित करें।