लाइव बिहार
रांची/ डेस्क : देवघर जिले के मधुपुर विधानसभा सीट से हफीजुल हसन ने जब से चुनाव जीता है इसके बाद यहां लगातार विवाद हो रहा है। ऐसे में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे इलाके के बसकूपी और मदन कट्टा का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होने ने कहा कि मधुपुर क्षेत्र में मंदिरों पर हमला किया जा रहा है।
बता दें कि एक हफ्ते पहले मधुपुर के इलाके में असामाजिक तत्वों द्वारा हनुमान मंदिर में तोड़ –फोड़ किया गया था। इस मामले में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि वर्तमान राज्य की सरकार जो पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है, हेमंत सरकार इस पूर्ण बहुमत का गलत फायदा उठा रही है।
निशिकांत दुबे ने कहा कि वर्तमान झारखंड की सरकार जिसके मुखिया हेमंत सोरेन हैं। हेमंत सरकार हिंदुओं के धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाना चाहती है। उन्होने ने कांग्रेस ऑर झामुमो को यह भी कहा कि जब तक भाजपा का एक भी कार्यकर्ता जिंदा है, तब तक कोई भी हिंदुओं की आस्था को ठेस नहीं पहुंचा सकता है।
आगे निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर इंडी गठबंधन राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार चला रही है, तो केंद्र में बहुमत की सरकार भाजपा चला रही है। लेकिन कभी भी केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता का डर नहीं दिखाया। वहीं झारखंड की वर्तमान सरकार के कार्यों को देखकर लगता है कि हिंदुओं को सत्ता का भय दिखाकर डराना चाहती है। इसी कारण से झामुमो के नेता ऑर कार्यकर्ता मधुपुर में हिंदुओं के धार्मिक आस्था को चोट पहुंचा रही है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा क्षेत्र का दौरा करने के बाद स्थानीय थाना प्रभारी से पूरे मामले की जानकारी ली ऑर इस मामले में अपराधियों पर उचित कारवाई करते हुए अरेस्ट करने का निर्देश दिया है।