झारखंड के 14 वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ आज हेमंत सोरेन (28 नवंबर ) लेंगे। यह शपथ समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में शाम के चार बजे होगा। शाम चार बजे झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद का शपथ दिलाएँगे। हेमंत सोरेन को झारखंड मे चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल रहा है। शपथ समारोह की सभी तैयारियां
पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था का बखूबी इंतजाम किया गया है। यातायात सुविधा को देखते हुए रांची के (DEO)जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी सरकारी ऑर निजी स्कूलों को पत्र लिखकर स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है क्योंकि इस शपथ समारोह में लाखों की भीड़ होगी।
हेमंत सोरेन अकेले लेंगे शपथ –
आज हेमंत सोरेन अकेले ही मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार विश्वासमत हासिल करने के बाद किया जाएगा। इंडिया गठबंधन के अन्य पार्टी के कोटे से मंत्री पद का निर्णय बाद में तय होगा। आज शपथ समारोह में अकेले हेमंत सोरेन राज्य के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के हाथों शपथ लेंगे।
इंडिया ब्लॉक के नेता होंगे शामिल –
झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन आज शपथ लेने जा रहे हैं। बता दें कि यह शपथ समारोह शाम चार बजे मोरहाबादी मैदान में होगा। सुरक्षा के खास ध्यान रखा जा रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री के शपथ समारोह में इंडिया एलाएंस के तमाम दिग्गज चेहरे इस शपथ समारोह में मौजूद रहेंगे। कांग्रेस के राहुल गांधी, बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी , आम आदमी
पार्टी के संयोजक अरबिन्द केजरीवाल समेत तमाम बड़े चेहरे इस शपथ समारोह में शिरकत करेंगे।