लाइव बिहार
रांची/ डेस्क : नए साल 2025 में शनि, राहु-केतु , सभी ग्रहों का स्थान परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के जातकों को कैसा रहेगा 2025 ….
Rashifal 2025, वार्षिक राशिफल 2025, Yearly Horoscope 2025 in Hindi : वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह और नक्षत्रों के हिसाब से साल 2025 खास रहने वाला है। इस साल के राजा मंगल है जो ग्रहों में सेनापति माने जाते हैं। मंगल यानी अग्नि तत्व! लाल रंग की ऊर्जा । वार्षिक फल में जानेंगे मंगल किन राशियों को करने वाले हैं मंगल ऑर किन राशियों के जातक को मंगल से रहना होगा सावधान ….
साथ ही देव गुरु बृहस्पति के अलावा शनि देव, राहु –केतू भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। जिसका असर 12 राशियों पर होगी। बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर करेंगे। शनि मीन राशि में चले जाएंगे। राहु कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा सूर्य, बुध, मंगल, चंद्रमा एक निश्चित समय के बाद अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। नया साल कई राशियों के लिए खुशियाँ लेकर आई, तो कई राशि के लोग सचेत रहने की जरूरत है। मेष से लेकर मीन तक की राशियों को कैसा बीतेगा साल आइये जानते हैं :
जानें मेष राशि वार्षिक राशिफल 2025 (mesh Yearly Horoscope 2025)- मेष राशि के जातकों के लिए इस साल समय अनुकूल है। वर्ष के पहले महीने से ही प्रयासों के परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। जनवरी से मार्च तक अपनी योजनाओं को लागू करने में आपको सफलता मिल सकती है। अगर किसी परियोजना पर पहले से काम किया है तो आपको अच्छे परिणाम मिल सकता है। साल 2025 करियर के लिहाज से बेहतर रहने वाली है। आपके नौकरी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नया व्यवसाय के लिए यह साल उपयुक्त रहेगा। मई से अगस्त तक जीवन में संतुलन रखना अच्छा होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवन साथी से किसी भी मुद्दे पर चर्चा करना बेहतर होगा। सिंगल है तो रोमांटिक सम्बन्धों में संयम रखना होगा। अक्टूबर नवंबर में यात्राएं हो सकती हैं जो आपके जीवन के लिए अच्छा सिद्ध होगा। साल के अंत में आपको पिछले साल किए गए प्रयासों का फल मिलेगा।
जानें वृष राशि वार्षिक राशिफल 2025 (Taurus Yearly Horoscope 2025)- वृष राशि के जातकों के लिए साल 2025 मिला –जुला रहने वाला है। जनवरी से मार्च तक, आर्थिक मामलों में उतार –चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अप्रैल –मई महीने में कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे अवसर मिल सकता है। वर्ष के मध्य में खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से संतुलित रहने की आवश्यकता है। नहीं तो स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है। सितंबर –अक्तूबर आपके पेशेवर जीवन के लिहाज से महत्वपूर्ण है। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह समय उपयुक्त है। साल के अंत में आपको मेहनत का फल प्राप्त होगा। दिसंबर माह में अपने करियर में नई मुकाम हासिल करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
जानें मिथुन राशि वार्षिक राशिफल 2025 (Gemini Yearly Horoscope 2025)- साल 2025 मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छे अवसरों को लेकर आ रहा है। जनवरी से मार्च तक आपके करियर में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत हैं। नौकरी बदलने के लिए यह ठीक समय है। मई जून में आपको व्यक्तिगत समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। जुलाई से दिसंबर तक काफी अच्छा समय रहेगा। कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। दिसंबर माह भी आपके लिए अच्छा समय है। पारिवारिक जीवन में शांति ऑर संतुलन रहेगा।
जानें कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2025 (cancer Yearly Horoscope 2025)- साल 2025 कर्क राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। जनवरी ऑर फरवरी में स्वास्थ्य पर ध्यान रखना आवश्यक है। मार्च से मई तक का समय आपके करियर के लिहाज से अच्छा है। जून से अगस्त तक के महीनों में मनोबल में वृद्धि रहने वाली है। सितंबर और अक्टूबर के महीने में यात्राएं हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में किसी परियोजना को लेकर प्रेशर महसूस कर सकते हैं। वर्ष के अंत में यानी दिसंबर माह में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही परिवार के लोगों साथ सामंजस्य बना रहेगा।
जानें सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2025 (Leo Yearly Horoscope 2025)-
सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2025 अच्छा रहेगा। जनवरी और फरवरी में नए अवसर मिल सकते हैं। अगर किसी बदलाव करना चाहते हैं तो यह समय अच्छा है। मार्च से मई तक पेशेवर जीवन में ध्यान रखने की आवश्यकता है। जुलाई से सितंबर तक सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में छोटे –मोटे मतभेद के संकेत मिल रहे हैं। अक्टूबर नवंबर में यात्रा के योग बन रहे हैं। साल के अंत में दिसंबर माह करियर में परिवर्तन होने की संभावना है।
जानें कन्या राशि वार्षिक राशिफल 2025 (Virgo Yearly Horoscope 2025)-
कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2025 बहुत ही रोमांचकारी रहने वाली है। जनवरी ऑर फरवरी में कुछ नए मौके मिल सकते हैं। मार्च से मई तक आर्थिक दृष्टिकोण से ठीक रहने वाली है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या रहने वाली है। जुलाई और अगस्त में सेहत में ध्यान देने की आवश्यकता है। काम के दबाव में थकावट हो सकती है। वर्ष के अंत में दिसंबर में रिश्तों को बनाने में आप सफल होंगे।
जानें तुला राशि वार्षिक राशिफल 2025 (Libra Yearly Horoscope 2025)- तुला राशि के जातको के लिए साल 2025 बदलाव लेकर आएगा। जनवरी से मार्च तक कुछ महत्वपूर्ण फैसलों के संकेत प्रदान करेगा। इस समय अपने करीबी लोगों से संवाद बढ़ाने की समय है। यदि आप करियर में बदलाव चाह रहे तो यह समय बढ़िया हैं। अप्रैल से तक करियर में इजाफा देखा जा सकता है। जून में रोमांटिक और सामाजिक अवसर मिलने की उम्मीद है। जुलाई से सितंबर तक सेहत पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अक्टूबर के महीने में अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए तैयार रहेंगे।
जानें वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल 2025 (Scorpio Yearly Horoscope 2025)-
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2025 परिवर्तनकारी सिद्ध होगा। जनवरी से मार्च तक आप नए अवसरों तलाशेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में अगर कोई योजना बना रहे हैं तो यह समय अच्छा रहेगा। अप्रैल से जून तक मानसिक स्थिति काफी अच्छा रहेगा। जुलाई से सितंबर तक करियर में प्रगति होगा। अक्टूबर से साल के अंत में आपको आत्म संयम से काम लेना होगा। माह दिसंबर में एक नई शुरुआत मिलने की संभावना है।
जानें धनु राशि वार्षिक राशिफल 2025 (Sagittarius Yearly Horoscope 2025)- धनु राशि के जातकों के लिए साल 2025 नए अवसर लेकर आएगा। जनवरी से मार्च तक आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। अप्रैल से जून में नए अवसर मिलने की आसार हैं। आप कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। जुलाई से सितंबर माह में कुछ नया खोजने की दिशा में कार्य करेंगे। अक्टूबर से दिसंबर तक आपकी मेहनत का फल मिलेगा। आपको सफलता मिलेगी।
जानें मकर राशि वार्षिक राशिफल (Capricorn Yearly Horoscope 2025)- मकर राशि के जातकों के लिए यह साल 2025 अपने सपने साकार करने का साल होगा। जिसके के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होगी। जनवरी से मार्च में आपको नए अवसर मिल सकते थे। अप्रैल जून में करियर में बदलाव संभव है। जुलाई से सितंबर प्रगति का समय रहेगा। इस समय स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। अक्टूबर से दिसंबर तक आपके कार्यों का पुरस्कार मिलने की संभावना है।
जानें कुम्भ राशि वार्षिक राशिफल (Aquarius Yearly Horoscope 2025)- कुम्भ राशि के जातकों के लिए साल 2025 करियर में नई दिशा देने का साल होगा। लेकिन इसके लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जनवरी से मार्च तक नई ऊर्जा से भरा होगा। अप्रैल से जून में करियर नए में अवसर मिल सकते हैं। जुलाई से सितंबर में कुछ मायनों में समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार भी होगा। अक्टूबर से दिसंबर तक समृद्धि का नया समय होगा।
जानें मीन राशि वार्षिक राशिफल (pisces Yearly Horoscope 2025)- मीन राशि के जातकों के लिए यह साल 2025 करियर में स्थिरता प्रदान करेगा। जनवरी से मार्च तक योजना बनाने का समय होगा। अप्रैल से जून तक पेशेवर जीवन में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना है। जुलाई से सितंबर में अपने करियर में सुधार लाने का समय है। अक्टूबर से दिसंबर में जीवन में कुछ नई संभावनाएं बन रही है।