लाइव बिहार
रांची/डेस्क : रघुवर दास (Raghubar Das) ओडिशा (Odisha) के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे चुके हैं। वे आज 3 बजे तक रांची आएंगे। एक बार फिर रघुवर दास सक्रिय राजनीति में वापस लौटेंगे।
वे शुक्रवार को बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा चल रही है कि रघुवर दास को संगठन में कोई बड़ा ज़िम्मेदारी मिल सकताहै।
Raghubar Das BJP की Membership लेने के बाद आलाकमान से करेंगे मुलाक़ात
खबर यह आ रही है कि रघुवर दास रांची पहुंच कर बीजेपी की सदस्यता लेंगे। उसके बाद दिल्ली जाकर आलाकमान से मुलाक़ात करेंगे। बता दें कि रघुवर दास को 18 अक्तूबर 2023 को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होने ने 14 महीने तक ओडिशा के लोगों की सेवा की। इस छोटे से कार्यकाल में 30 जिलों का दौरा कर लोगों के दुख –सुख में साथ रहे। ओडिशा के आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय भी रहे। आम लोगों को राजभवन तक पहुंचना सुगम किया।
Governor House से आज ही विदाई लेंगे Raghubar Das
14 माह के छोटे से कार्यकाल के बाद रघुवर दास आज रांची रवाना होंगे। बीते बुधवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए रघुवर दास ने कहा कि मैं एक मजदूर परिवार से आता हूँ। भाजपा की सदस्यता 1980 में ली थी, मैंने बूथ स्तर समिति के अध्यक्ष से लेकर मंडल, राज्य ऑर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। मुझे झारखंड के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला। इसलिए, हमारी पार्टी मेरी भविष्य के बारे में निर्णय लेगी।
Raghubar Das ने कहा -2036 तक विकसित प्रदेश बनेगा Odisha
रघुवर दास ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि ओडिशा के राज्यपाल के रूप में कार्य करते हुए मुझे सुखद अनुभव रहा। उन्होने यह दावा किया है कि जब ओडिशा प्रदेश अपने गठन के 100 साल पूर्ण करेगा, तब प्रदेश एक विकसित राज्य बन जाएगा।
Jharkhand में रघुवर दास की प्रमुख भूमिका
रघुवर दास भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ –साथ झारखंड के पहले गैर –आदिवासी मुख्यमंत्री भी रहे हैं। 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री के पद पर रहे हैं। इसके साथ ही जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा से पांच बार विधायक रह चुके हैं। उनकी सक्रियता ऑर प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण झारखंड की राजनीति में उन्हें बड़ा नेता स्थापित कर दिया।
Central संगठन में मिल सकती है ज़िम्मेदारी –
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि रघुवर दास को बीजेपी संगठन में उन्हें बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। रघुवर दास को गृह मंत्री अमित शाह ऑर प्रधानमंत्री मोदी के करीबी माना जाता है। वे बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है कि भाजप के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा ,ऐसे में रघुवर दास को संगठन में बड़ा पद मिल सकता है।