लाइव बिहार
रांची / डेस्क : कविराज कुमार विश्वास उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कार्यक्रम के दौरान शत्रुघन सिन्हा की बेटी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिससे विवाद उत्पन्न हो गया है। दरअसल कवि कुमार विश्वास ने सोनाक्षी सिन्हा ऑर उनके पति जहीर इकबाल के साथ हुई शादी को लेकर बयान दिया है। हालांकि कवि कुमार ने बिना नाम लिए ही ऐसा कह दिया जिससे लोग आसानी से समझ गए ऑर सोनाक्षी सिन्हा के शादी से जोड़कर देखने लगे। बता दें कि मेरठ के एक कवि सम्मेलन में कथित तौर पर शत्रुघन सिन्हा ऑर उनके परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, अपने बच्चों में रामायण ऑर गीता पढ़ने की आदत डालिए , ऐसा न हो कि घर का नाम रामायण हो,और घर की लक्ष्मी को कोई ले जाए। कवि विश्वास के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर कुमार विश्वास के प्रति नाराजगी भी जता रहे हैं। शत्रुघन सिन्हा के घर का नाम ‘ रामायण’ है ऑर उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल से शादी की है जो मुस्लिम समुदाय से आते हैं।
प्रभु श्रीराम के भाइयों के नाम बताएं बच्चों को – कवि कुमार विश्वास
मेरठ में हुए कवि सम्मेलन के दौरान कुमार विश्वास ने कहा कि, अपने बच्चों को सीता जी बहनों के बारे में बताएं, भगवान राम के भाइयों के नाम याद कराएं, ‘संकेत के माध्यम से कह रहा हूँ, जो समझ जाएँ वो ताली बजाएं’ आगे कुमार ने कहा कि, ‘’ ऐसा न हो कि आपके घर का नाम ‘रामायण’ हो…. आपके घर की लक्ष्मी को कोई और लेकर चला जाए।‘’
‘कौन बनेगा करोड़पति’ कार्यक्रम के दौरान सोनाक्षी सिन्हा से रामायण को लेकर हुआ था सवाल –
रामायण से संबन्धित सवाल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ कार्यक्रम जिसे महान अभिनेता अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे तो , सोनाक्षी सिन्हा से पूछा गया था जिसकी उत्तर वे नहीं दे पाई थी। उस समय भी सोशल मीडिया पर रामायण से जुड़ी ज्ञान पर सोनाक्षी पर सवाल उठे थे। कहा गया था कि जिसका घर का नाम ‘रामायण’ हो और उनके पिता सहित चाचाओं के नाम भी रामायण के किरदार से जुड़ी हो, उन्हे इतना ज्ञान तो होना ही चाहिए।
आम आदमी पार्टी सेअलग हो गए थे कुमार विश्वास –
आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रह चुके हैं कुमार विश्वास। साल 2014 में अमेठी से लोकसभा के चुनाव भी लड़ चुके हैं। बाद में आप आदमी पार्टी के संयोजक अरबिन्द केजरीवाल से मनमुटाव होने पर वे पार्टी से अलग हो गए।
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने किया पलटवार –
सुप्रिया श्रीनेत ने कुमार विश्वास द्वारा किए गया टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि,’’ अगर आपके अपने घर में एक बेटी हो तो क्या आप किसी और की बेटी पर भद्दी टिप्पणी करके सस्ती तालियां बटोरेंगे? ऐसा करने पर आप किस हद तक गिरे हुए हैं, इसका तो अंदाजा लग ही गया है।