लाइव बिहार
रांची/डेस्क : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। बीते 24 घंटो में कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम में बारिश के कारण दिन में शिमला जैसी ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज 28 दिसंबर को एक बार मौसम फिर यू टर्न लेने की उम्मीद है ऑर कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में मौसम का बदलाव हो रहा है। इससे दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट ऑर रात के न्यूनतम तापमान में इजाफा हो सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। जिसके कारण ठंड में वृद्धि हो सकती है।
राज्य के पश्चिमी भाग के हिस्से पलामू, चतरा, गढ़वा, कोडरमा लातेहार, लोहरदगा, ऑर मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी में बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री गिरावट हो सकती है ऑर दिन में ठंडी हवाएं चलने से कनकनी महसूस हो सकती है।