रांची डेस्क – झारखंड विधानसभा 2024 के दूसरे चरण का मतदान बीते बुधवार (20 नवंबर) को सम्पन्न हो गया ,नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। तीन बड़े एक्जिट पोल के नतीजे एनडीए गठबंधन की सरकार के तरफ इशारा कर रही…..
झारखंड विधानसभा के दूसरे फेज का चुनाव समाप्त होते ही सरकार बनाने की अटकलें एक्जिट पोल में तेज हो चुकी है। मीडिया ऑर सर्वे कंपनियाँ अपने- अपने अंदाज में चुनाव का विश्लेषण कर रही है। चार एक्जिट पोल में से 3 एनडीए की सरकार बना रही है हालांकि चौथे एक्जिट पोल में 20 सीटों पर कड़ी टक्कर के करण एक्जिट पोल नहीं दिये गए हैं।
CHANAKYA STRATEGIES – के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए गठबंधन को 40- 50 सीटें मिल सकती है। इंडिया गठबंधन को 35-38 सीटें, वहीं अन्य को 3 से 5 सीटें मिलने की उम्मीद है।
MATRIZE – एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए गठबंधन को 42-47 सीटें मिलने की उम्मीद है ऑर इंडिया गठबंधन 25-30 सीटों पर सिमट सकती है। अन्य को 1-4 सीटें मिलने के चांस हैं।
JVC – एक्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को झारखंड में 40-44 सीट मिल सकती है, JMM गठबंधन को 30-40 सीटें मिल सकती है, वहीं अन्य को 1 सीट मिल सकती है।