लाइव न्यूज रांची/डेस्क : झारखंड विधानसभा के चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद भाजपा आगामी 30 नवंबर को सभी जिला अध्यक्ष व प्रभारी की अहम बैठक करने जा रही है। दरअसल इस बैठक में मिली हार की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा बैठक में यह विश्लेषण होगा कि आखिर कौन से फैक्टर है जो चुनाव में हार का कारण बना।
इन मुद्दों पर हो सकती है समीक्षा झारखंड विधानसभा चुनावों के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा द्वारा घुसपैठियों का मुद्दा जिस प्रकार झारखंड में चलाया गया वह नहीं चला। असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा ऑर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिस प्रकार झारखंड में घुसपैठियों का मुद्दा चलाने की कोशिश की गई वह जनता में स्वीकार्य नहीं हुआ। इसके विपरीत हेमंत सोरेन ने महिलाओं के लिए योजनाएं चलाकर नतीजों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश है इससे साफ हो रहा कि घुसपैठियों का मुद्दा नहीं चला।