
लाइव बिहार
रांची/ डेस्क : सिनेमा जगत के टैलेंटेड स्टार विक्रांत मैसी ने 1 दिसंबर को अपने फैंस को चौंकने वाली खबर दी है। एक्टर ने अपने करियर के शिखर पर पहुंचने के बाद अचानक फिल्म जगत को छोड़ने का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि, ‘अब घर वापस जाने का समय आ गया है’।
यह घोषणा एक्टर ने तब किया, जब उनका करियर का ग्राफ अपने शीर्ष पर था। एक्टर ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है और लगातार सफलता के की ओर बढ़ रहे हैं। विक्रांत का यह फैसला फैंस के लिए झटका बन गया है। सोशल मीडिया पर एक्टर को सन्यास लेने को लेकर फैंस दुखी हैं और कमेन्ट में उन्हें वापस लौटने की अपील भी कर रहे हैं।
विक्रांत के करियर पर एक नजर –
विक्रांत ने अपने करियर में कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। जैसे हसीन दिलरुबा में रिशु का रोल हो या 12वीं फेल में आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की भूमिका, विक्रांत ने हर बार अपनी अभिनय क्षमता से सबको प्रभावित किया है। उनकी हालिया प्रदर्शित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को भी काफी सराहा गया ऑर सब ने उनकी तरफ भी की। प्रधानमंत्री मोदी ऑर गृह मंत्री अमित शाह ने भी उनकी तारीफ की है।
करियर के ऊंचाई पर पहुंचने के बाद चौंकने वाला फैसला –
विक्रांत अपने फिल्मी करियर के शीर्ष पर हैं उसके बाद एक्टिंग से सन्यास लेने का फैसला सबको आश्चर्यचकित कर रहा है। एक्टर के इस फैसले से फैंस बहुत दुखी हैं। आखिर विक्रांत ऐसा फैसला क्यों लिया? आखिर आगे विक्रांत क्या करने वाले हैं, इसकी जानकारी नहीं है।