
लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ऑर वायनाड के सांसद प्रियंका गांधी ने सभी देशवासियों को संविधान दिवस (26 नवंबर) की बधाई दी। राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट पर लिखते हुए कहा कि हमारे संविधान की मूल भावना यह है कि न्याय ऑर अधिकार सभी के लिए एक समान होने चाहिए। सभी को स्वाभिमान के साथ जीने का अवसर मिलना चाहिए।
संविधान समाज के सबसे गरीब और कमजोर वर्गों की रक्षा के लिए एक शक्तिशाली औज़ार है। यह जितना मजबूत होगा, हमारा देश उतना ही ताकतवर होगा।
आज के दिन, संविधान के सोच की हिफाजत करने वाले सेनानियों, शहीदों और संविधान सभा के प्रत्येक सदस्य को नमन करते हुए मैं इसकी रक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराता हूँ।
प्रियंका गांधी ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज हमारे संविधान के लागू होने का 75वां साल शुरू हो रहा है। हमारे स्वन्त्र्तता सेनानियों और महापुरुषों ने मिलकर एक संविधान का निर्माण किया, जिसने करोड़ो भारतीयों के लिए स्वतंत्रता, समानता ,बंधुता और न्याय सुनिश्चित किया। हमारा संविधान ही करोड़ों भारतीयों को सुरक्षा कवच है जो उन्हें हर तरह के अधिकार देता है। सभी देशवासियों को संविधान दिवस की शुभकमनाएं।
महान पूर्वजों, शहीदों, क्रांतिकारियों और संविधान सभा के प्रत्येक सदस्य को नमन। उनकी अथक मेहनत और कुर्बानियों से मिला यह लोकतन्त्र और संविधान हमारा गौरव है। आइये, संकल्प लें कि हम हर साल में इसकी रक्षा करेंगे।
वहीं सपा नेता अखिलेश यादव ने संविधान सभा के अवसर पर एक्स पर लिखा कि संविधान को मानना और उसके दिखाए रास्ते पर चलना ही सबसे बड़ा उत्सव है। ये हर दिन सच्चे मन से निभाने वाला फर्ज है, कोई दिखावटी सालाना जलसा नहीं।
एक तरफ भाजपा संविधान को ताक पर रख कर मनमानी करना चाहती है, तो दूसरी तरफ दिखावा करना चाहती है। भाजपा का ये राजनीतिक दोहरापन देश और देशवासियों के लिए घातक है। जब संविधान के मान –समान और उसे व्यवहार में लाने के संबंध में हालात बद से बदतर हो रहे हैं,संविधान का हर दिन तिरस्कार –अपना हो रहा है, ऐसे में उत्सव मनाना हमारे लिए सिद्धांतों के खिलाफ है।
उत्सव ढोंग नहीं होना चाहिए!
संविधान ही संजीवनी है।