
लाइव न्यूज
रांची/ डेस्क : रांची सीबीआई कोर्ट के विशेष अदालत ने उषा मार्टिन लीज घोटाले में रिटायर्ड IAS अरुण कुमार सिंह के खिलाफ समन जारी किया है। दरअसल यह मामला 2005 में उषा मार्टिन को माइंस आवंटन में हुए कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है। इस मामले में अरुण सिंह के अलावा तत्कालीन निदेशक इन्द्र्देव पासवान समेत तीन अन्य भी आरोपी हैं। अन्य तीन लोगों में उषा मार्टिन कंपनी के प्रबन्धक के लोग शामिल हैं। सीबीआई ने डिओपीटी से मुकदमा दायर करने के लिए अनुमति मांगा था लेकिन एक वर्ष के बाद मुकदमा दर्ज करने की अनुमति नहीं मिलने के बाद कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। साल 2005 में उषा मार्टिन कंपनी को पश्चिमी सिंहभूम जिले के घुटकरी में एक लौह अस्यक खदान आवंटित की गई थी। आईएएस अरुण इस खदान के सचिव थे जब इसमें कथित रूप से भ्रष्टाचार हुआ था। सीबीआई के दिल्ली इकाई ने कथित आपराधिक साजिश, घोखाघड़ी ऑर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत 220/2016 में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
प्राथमिकी में कहा गया है कि खदान के आवंटन के लिए केंद्र सरकार के लिए जो सिफ़ारिशें भेजी गई थी उसमें राज्य सरकार की तरफ से अधिकारियों ने कथित रूप से उषा मार्टिन के पक्ष में समर्थन किया किया था।