श्रवण आकाश, खगड़िया
खगड़िया : जिले के परबत्ता थाना पुलिस प्रशासन को मिली एक बड़ी सफलता। जिसमें 100 राउंड जिंदा थ्री फिफ्टीन गोली के साथ युवक गिरफ्तार। प्रेस कॉन्फ्रेंस में परबत्ता थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि ग्रामीण द्वारा गुप्त सुचना मिली, जिसके आधार पर परबत्ता थाना पुलिस प्रशासन तुरंत छापेमारी के लिए पहुँच गए। हथियारों के साथ गिरफ्तार युवक की पहचान खीराडीह गाँव निवासी अनिल साह, पिता स्वर्गीय उपेन्द्र साह बताया गया। साथ ही साथ बताया जा रहा है कि यह युवक पुर्व कांड संख्या 351/20 में फरार चल रहे थे, इस वजह से भी इस युवक पर परबत्ता थाना पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर थी। मामले की पुरी जांच अभी भी चल रही है। छापेमारी के वक्त परबत्ता थानाध्यक्ष प्रियरंजन सहित स० अ० नि० धर्मदेव राम, पी० एस० आई० राजीव रंजन, पी० एस० आई० प्रवीण कुमार और वि० एच० जी० बल मौजूद थे।