बिनोद विरोधी
गया: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तत्वधान में टिकारी प्रखंड के चिरैली गांव में बैंकर्स व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की एक दिवसीय जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ई शक्ति पोर्टल के माध्यम से समूहों का क्रेडिट लिंकेज का कार्य पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक विवेकानंद, पीएनबी टेकारी के कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार व निदान संस्था के परियोजना समन्वयक सईद अख्तर नवाज एवं जीविका समूह के सामुदायिक समन्वयक आभा कुमारी ,एनिमेटर प्रदीप कुमार द्वारा किया गया। नाबार्ड के डीडीएम विवेकानंद ने समूह की उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नाबार्ड के ईशक्ति पोर्टल के माध्यम से क्रेडिट लिंकेज करना आसान व सरल होगा । इसके बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया कि कैसे समूह की महिलाओं को इस परियोजना से लाभ मिलेगा। साथ ही साथ अन्य सरकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि समूह को समय पर ऋण दिया गया। महिलाओं ऋण राशि के समय पर भुगतान करके अपना व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। नाबार्ड द्वारा चलाए जा रहे ई शक्ति पोर्टल समूह एवं बैंकर्स के लिए काफी फायदेमंद है। इससे समूह की महिलाएं एवं बैंक के लेनदेन की प्रक्रिया में पारदर्शिता मिलेगी।