खगड़िया : जिले के गोगरी पुलिस को गुरुवार को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर ऑनर किलिंग मामले में एक सूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार गोपाल यादव के पास से हत्या में उपयोग हुए एक देशी पिस्टल और 12 चक्र जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस गोपाल को गोगरी थाना इलाके के शेरगढ़ से गिरफ्तार किया है। एसपी अमितेश कुमार की माने तो गिरफ्तार गोपाल ने ही सुपारी लेकर चाँदनी खातुन की हत्या की थी। चाँदनी की हत्या का मामला ऑनर किलिंग का ही है। लिहाजा चाँदनी के परिजनों की भूमिका अभी अनुसंधान के दायरे में है। जल्द ही इसका भी खुलासा होगा। एसपी ने कहा कि चाँदनी के हत्या मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। जिसमे दो की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार सूटर गोपाल यादव पर पूर्व से भी दो संगीन मामले दर्ज है। मालूम हो कि पिछले महीने 23 दिसंबर को गोगरी थाना इलाके के शेरगढ़ में युवती चाँदनी खातुन को चार की संख्या में बदमाशों ने घर से खींचकर हाथ पैर बांध कर बुरी तरह पिटाई करने के बाद पास के ही कब्रिस्तान में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
