
झारखंड चुनाव के नतीजे आने के बाद नई सरकार का शपथ समारोह 28 नवंबर होगा। झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन शपथ लेंगे। शपथ समारोह रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर दिन 3 बजे होगा, जिसकी तैयारी ज़ोर शोर से चल रही है। इस शपथ समारोह में इंडिया ब्लॉक के बड़े तमाम नेता शामिल होंगे। राहुल गांधी ऑर लालू यादव जैसे बड़े नेता हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। जैसे कि हम जानते हैं कि किस प्रकार झामुमो गठबंधन ने बीजेपी को बुरी तरह हराकर सरकार बनाने जा रही है, तो इस सरकार के शपथ समारोह में इंडिया गठबंधन के बरिष्ठ नेताओं का शामिल होना लाज़मी है। झारखंड के 81 विधानसभा सीटों वाला राज्य में इंडिया गठबंधन ने 56 सीटों पर विजय प्राप्त किया है। जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा को 34, कांग्रेस को 16 ऑर राष्ट्रीय जनता दल को चार, वहीं सीपीआई एमएल ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है। इस बार पहली बार झारखंड में कोई गठबंधन दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। हेमंत सोरेन राज्य में चौथी बार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे। इसके पहले के कार्यकाल में जेल जाने पर अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया था लेकिन जैसे ही जेल से छूटे तो चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा ऑर पुनः हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री बने। जिससे नाराज होकर चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। चंपाई सोरेन 2024 विधानसभा के चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़े थे ऑर उनकी चुनाव में जीत मिली।
हेमंत सोरेन दिल्ली दौरे पर – झारखंड में मिली अप्रत्याशित जीत के बाद हेमंत सोरेन सोमवार को दिल्ली रवाना हुए। वे 28 नवंबर को होने वाली शपथ समारोह के लिए इंडिया गठबंधन के नेताओं को आमंत्रित करने गए हैं। इंडिया ब्लॉक के साथी राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव, बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरबिन्द केजरीवाल सीपीआई एमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य के साथ साथ दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब ,कर्नाटक, तेलंगाना ऑर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जाएगा। खबर यह भी है कि प्रधानमंत्री मोदी समेत विपक्ष के बड़े नेताओं को भी इस शपथ समारोह में बुलाया जाएगा।
सीट बंटवारा को लेकर चर्चा होने की आशंका – झारखंड के 81 विधानसभा सीटों में से 56 सीटों पर मिली जीत से इंडिया गठबंधन के गठजोड़ पर काफी असर पड़ा है। हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे से यह भी कयास लगाया जा रहा कि गठबंधन के लोगों के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री के अलावा अन्य विभागों के मंत्रालय पर भी चर्चा होगी। किस पार्टी से कितने मंत्री बनेंगे ऑर कौन सी पार्टी को कौन सी मंत्रालय मिल सकता है इन तमाम मुद्दे पर बात हो सकती है। दिल्ली में लोकसभा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी से इस विषय पर चर्चा होगी। आखिर झारखंड मुक्ति मोर्चा के अलावा कांग्रेस भी बड़े ही ज़ोर –शोर से इस चुनाव में शिरकत की है ऑर उन्हें 16 सीटें मिली है।