
झारखंड चुनाव के नतीजे आने के बाद नई सरकार का शपथ समारोह 28 नवंबर होगा। झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन शपथ लेंगे। शपथ समारोह रांची स्थित मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर दिन 3 बजे होगा, जिसकी तैयारी ज़ोर शोर से चल रही है। इस शपथ समारोह में इंडिया ब्लॉक के बड़े तमाम नेता शामिल होंगे। राहुल गांधी ऑर लालू यादव जैसे बड़े नेता हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में शामिल होने जा रहे हैं।
झारखंड के 81 विधानसभा सीटों में से 56 सीटों पर मिली जीत से इंडिया गठबंधन के गठजोड़ पर काफी असर पड़ा है। हेमंत सोरेन के दिल्ली दौरे से यह भी कयास लगाया जा रहा कि गठबंधन के लोगों के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री के अलावा अन्य विभागों के मंत्रालय पर भी चर्चा होगी। किस पार्टी से कितने मंत्री बनेंगे ऑर कौन सी पार्टी को कौन सी मंत्रालय मिल सकता है इन तमाम मुद्दे पर बात हो सकती है। दिल्ली में लोकसभा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी से इस विषय पर चर्चा होगी। आखिर झारखंड मुक्ति मोर्चा के अलावा कांग्रेस भी बड़े ही ज़ोर –शोर से इस चुनाव में शिरकत की है ऑर उन्हें 16 सीटें मिली है।
राजद कोटे से लालू यादव लेंगे अंतिम फैसला –
हेमंत कैबिनेट में राजद कोटे से किसे मंत्री पद मिलना है उसका अंतिम निर्णय लालू प्रसाद यादव को लेना है। राष्ट्रीय जनता दल ने 3 विधायक मंत्री पद की रेस में हैं। देवघर विधायक सुरेश पासवान, गोड्डा विधायक संजय यादव और हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव मंत्री पद की रेस में हैं। सुरेश पासवान को राजद विधायक दल का नेता चुना गया है। इंडिया गठबंधन के सहयोगी पार्टी राजद कोटे से कौन मंत्री होगा, उसका फैसला लालू यादव करेंगे।