लाइव बिहार
रांची/ डेस्क : आज 5 दिसंबर हेमंत सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। आज दोपहर 12.35 बजे शपथ समारोह होगा। राज्यपाल संतोष गंगवार मंत्रियों को मंत्री पद ऑर गोपनीयता की शपथ दिलाएँगे। प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी को भी राज्यपाल शपथ दिलाएँगे। राजभवन के बिरसामंडप में शपथ समारोह कार्यक्रम होगा। इसके पहले 28 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शपथ लेने के बाद अटकलें यह लगाई जा रही थी कि कब हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इन अटकलों पर विराम लग चुका है। आज 12.35 बजे राजभवन में मंत्री पद का शपथ दिलाया जाएगा। जिसका लिस्ट इस प्रकार है – राधा कृष्ण किशोर (क्षेत्र संख्या 78, छतरपुर) दीपक बिरुआ (क्षेत्र संख्या 52, चाईबासा) चमरा लिंडा (क्षेत्र संख्या 69, बिशुनपुर) संजय प्रसाद यादव (क्षेत्र संख्या 17, गोड्डा) रामदास सोरेन (क्षेत्र संख्या 45, घाटशिला) इरफान अंसारी (क्षेत्र संख्या 9, जामताड़ा) हफ़ीज़ूल हसन (क्षेत्र संख्या 13, मधुपुर) दीपिका पांडेय सिंह (क्षेत्र संख्या18,महागामा) योगेंद्र प्रसाद (क्षेत्र संख्या 34, गोमिया) सुदिव्य कुमार (क्षेत्र संख्या 32, गिरिडीह) शिल्पी नेहा तिर्की (क्षेत्र संख्या66,मांडर)
दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को सुप्रीम कोर्ट से कस्टडी परोल, चुनाव प्रचार में समय नहीं मिलने का आरोप
रांची डेस्क: दिल्ली दंगों के अभियुक्त ताहिर हुसैन को चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट से कस्टडी परोल मिली है. लेकिन, उनका दावा है कि उन्हें चुनाव प्रचार के लिए…
Read more