
लाइव बिहार
रांची/ डेस्क : धरती आबा बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का कल निधन हो गया है। रिम्स में गुरुवार को उन्होने अंतिम सांस ली। रिम्स के चिकित्सक ने सफल ऑपरेशन किया था। 27 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिम्स पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी ऑर बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया था। बीजेपी अध्यक्ष समेत भाजपा के कई नेता रिम्स पहुंचकर हाल -चाल ली थी। बता दें कि मंगल मुंडा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।
आज, शुक्रवार को मंगल मुंडा के भाई कानू मुंडा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जानकारी देते हुए लिखा कि, धरती आबा बिरसा मुंडा के वंशज ऑर मेरे बड़े भाई मंगल मुंडा आज 29.11.24 की रात 12.30 बजे हमारे बीच नहीं रहे।
दरअसल मंगल मुंडा जो भगवान बिरसा मुंडा के प्रपौत्र हैं वे खूंटी के पास 25 नवंबर को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, उनके इलाज के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। मंगल मुंडा के सिर में गंभीर चोट लगी थी। रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग ने उनके सिर का सफल ऑपरेशन किया गया था।