
लाइव बिहार
रांची/ डेस्क : पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का निधन हो गया है, काफी दिनों से वे बीमार चल रहे थे। भीमसेन मुंडा कैंसर के बीमारी से ग्रसित थे। उनका इलाज दिल्ली के एक हॉस्पिटल में चल रहा था। कुछ दिन पहले ही दिल्ली से उन्हें जमशेदपुर लाया गया था। जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में आज सुबह मंगलवार को अंतिम सांस ली।
केंद्रीय मंत्री सह पूर्व झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने बड़े भाई की निधन की जानकारी एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट लिख कर दी। अर्जुन मुंडा ने लिखा, व्यथित मन से बताना पड़ रहा है मेरे अभिभावक, मेरे बड़े भाई आदरणीय भीमसेन मुंडा जी अब हमारे बीच नहीं रहे। यह पीड़ा असहनीय है और उनकी कमी कोई भी पूरा नहीं कर सकता।