
लाइव बिहार
रांची/ डेस्क : रांची में पिछले दो सप्ताह से कुत्ते के काटने के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। रांची शहर के सदर अस्पताल में प्रतिदिन 100 से ज्यादा लोग एंटी –रेबीज वैक्सीन लेने पहुंच रहे हैं। इससे साफ हो जाता है कि कुत्ते काटने का आतंक शहर में जारी है। हर दिन 100 से 150 लोग कुत्ते काटने का शिकार हो रहे हैं।
सर्दी के मौसम में कुत्तों का आक्रामक व्यवहार –
जैसे ही सर्दी के मौसम आती है तो कुत्तों का व्यवहार में आक्रामकता बढ़ जाती है। जानकारों का कहना है कि जैसे ही ठंड की मौसम आती है कुत्तों के व्यवहार में आक्रामकता बढ़ जाती है। यही कारण हो सकते हैं शहर में कुत्तों के काटने के मामले में इजाफा देखा जा रहा है।
रांची में कुत्तों की बढ़ती संख्या परेशानी का कारण –
बढ़ती आबादी ऑर कुत्तों के प्रति लोगों का लगाव कुत्तों की बढ़ती संख्या इन सब के लिए ज़िम्मेवार है। रांची के सिविल सर्जन प्रभात कुमार का कहना है कि शहर में कुत्तों की संख्या में वृद्धि से डौग बाइट की समस्या बढ़ती जा रही है। कुत्तों की बढ़ती संख्या कुत्तों और मनुष्यों बीच बढ़ती संपर्क डौग बाइट की समस्या को जन्म दे रही है।
पालतू कुत्ता भी खतरनाक –
रांची के सिविल सर्जन प्रभात कुमार का कहना है कि पालतू कुत्तों के काटने के मामले अधिक आ रहे हैं। वैसे तो पालतू कुत्तों को वैक्सीन लगाया जाता है, परंतु पालतू कुत्ते भी कम खतरनाक नहीं हैं और उनके काटे जाने पर वैक्सीन लेना जरूरी होता है।
सदर अस्पताल में वैक्सीन की उपलब्धता कायम –
रांची के सदर अस्पताल में एंटी –रेबीज वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। डॉग बाइट के बढ़ते मामले को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने एक्स्ट्रा वैक्सीन मंगवाने का आदेश दिया है। अस्पताल प्रशासन के तरफ से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी मरीज को वैक्सीन लेने में कोई परेशानी नहीं हो।