वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी हो गई है। शादी के बाद वरुण ने खुद इंस्टाग्राम के आधिकारिक अकाउंट पर अपनी शादी की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा- ‘जिंदगी भर का प्यार अब आधिकारिक हो गया।’ इसके साथ ही एक्टर ने दिल वाला इमोजी भी बनाया।
वरुण और नताशा की ये तस्वीर मंडप की फेरों के वक्त है। तस्वीर में वरुण नताशा का हाथ थामे फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस मचअवेटेड वेडिंग में शरीक होने के लिए सिनेमाजगत की कई जानी मानी हस्तियां पहुंचीं। इसमें करण जौहर के अलावा फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा का भी नाम शामिल है। खबरों की मानें तो मनीष मल्होत्रा ने ही वरुण धवन के परिवार के लोगों के इस शादी के आउटफिट डिजाइन किए हैं।
कोरोना काल को देखते हुए इस शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार और बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा हस्तियों को ही न्योता भेजा गया। इसके साथ ही कोरोना काल को देखते ही सभी की सुरक्षा के लिहाज से मेहमानों को कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य किया गया।
वरुण धवन और नताशा की शादी मुंबई के पास स्थित अलीबाग के ‘द मेंशन हाउस रिजॉर्ट’ से हुई। शादी से पहले मेहंदी और संगीत सेरेमनी भी हुई। जानकारी के मुताबिक मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा वरुण और नताशा की शादी में पहुंचीं। वीना बॉलीवुड के कई अभिनेत्रियों के हाथों पर इससे पहले मेहंदी लगा चुकी हैं। जिसमें सोनम कपूर के अलावा दीपिका पादुकोण का भी नाम शामिल है।