
लाइव बिहार
रांची/डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नितीश को नोबेल पुरस्कार देने की मांग एक बार फिर उठी है, जदयू नेता संजय झा ने सीएम नितीश कुमार को नोबेल प्राइज़ देने की मांग की है।
बिहार के सीएम नितीश कुमार को एक बार फिर नोबेल प्राइज़ देने की मांग उठी है। यह मांग जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा की तरफ से की गई है। बता दें कि यह मांग संजय झा के तरफ से महिला सशसक्तिकरण के लिए नितीश कुमार का योगदान को सराहते हुए कहा कि जितना महिला सशक्तिकरण नितीश कुमार ने किया है, उसके लिए उन्हें नोबेल प्राइज़ मिलना चाहिए या उससे भी कोई बड़ा पुरस्कार मिलना चाहिए।
नितीश कुमार के कामों की हुई तारीफ –
जदयू कार्यकारी अध्यक्ष ऑर राज्यसभा सांसद संजय झा कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुआ कहा कि, मुख्यमंत्री नितीश कुमार को महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर नोबेल प्राइज़ मिलना चाहिए या इससे बड़ा भी कोई प्राइज़ हो तो वो उन्हें मिलना चाहिए। संजय झा ने कहा कि अगर किसी नेता में विजन हो तो बड़ा परिवर्तन ला सकता है। जदयू नेता संजय झा समस्तीपुर में कार्यकर्ता को ऐड्रेस करते हुए कहा कि 20 साल पहले हमको नहीं लगता है किसी लड़की को समस्तीपुर में साइकिल चलाते हुए देखा जा सकता था। गाँव की बात बड़ी दूर की चीज है।
नितीश कुमार को नोबेल देने की मांग पहले भी उठ चुकी है –
संजय झा पहली बार नितीश कुमार को नोबेल प्राइज़ देने की मांग नहीं कर रहे हैं बल्कि इससे पहले भी जदयू के एमएलसी खालिद अनवर भी नितीश कुमार को नोबेल देने की मांग कर चुके हैं। उन्होने ने बिहार विधान परिषद में भाषण देते हुए कहा था कि क्लाइमेट के लिए नितीश कुमार बिहार में जो काम किए हैं, ऐसा काम कोई भी स्टेट नहीं किया है। साथ ही जदयू के एमएलसी दिलीप चौधरी ने खालिद अनवर का सपोर्ट करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री को नोबेल प्राइज़ मिले, इसके लिए सदन में प्रस्ताव पास होना चाहिए।