लाइव बिहार
रांची/ डेस्क : आज 5 दिसंबर हेमंत सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है। आज दोपहर 12 बजे शपथ समारोह होगा। राज्यपाल संतोष गंगवार मंत्रियों को मंत्री पद ऑर गोपनीयता की शपथ दिलाएँगे। प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी को भी राज्यपाल शपथ दिलाएँगे। राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ समारोह कार्यक्रम होगा। इसके पहले 28 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शपथ लेने के बाद अटकलें यह लगाई जा रही थी कि कब हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इन अटकलों पर विराम लग चुका है। मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख सार्वजनिक हो चुकी है। आज 12.30 बजे राजभवन में मंत्री पद का शपथ दिलाया जाएगा।
RJD कोटे से जानें, कौन होंगे हेमंत कैबिनेट में शामिल –
इन सब के बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि राष्ट्रीय जनता दल से गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। दरअसल संजय प्रसाद यादव बीजेपी के उम्मीदवार अमित मण्डल को चुनाव में हराया था। गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव लालू प्रसाद के करीबी माने जाते हैं। हालांकि सुरेश पासवान का भी नाम रेस में है।
कांग्रेस कोटे से कौन –कौन होंगे मंत्री –
आज सुबह गुरुवार को सरकार की तरफ से मंत्रियों के लिस्ट भेजी जाएगी। इसमें कांग्रेस ने अपने मंत्रियों के नामों का खुलासा किया है जिसमें राधाकृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की मंत्री होंगे।
झामुमो से मंत्री पद के दावेदार –
झारखंड मुक्ति मोर्चा कोटे से दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, हफीजुल हसन अंसारी, मथुरा महतो, अनंत प्रताप देव या चुन्ना सिंह बन सकते हैं मंत्री।