श्रवण आकाश, खगड़िया
खगड़िया : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वां स्थापना दिवस समारोह जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय प्रांगण में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का चरखा अंकित तिरंगा का खगड़िया कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू मनु ने बताया कि 1885 मे राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस का स्थापना हुआ था और उन्होंने बताया कि वर्तमान में भाजपा की जो सरकार बनी है जो देश को विभाजन करने में लगे हुए हैं आने वाले समय में उन को जड़ से उखाड़ फेंक देंगे उन्होंने विपक्ष पर खूब बरसे और वह बोले देश की संविधान को बचाना है एवं संविधान के नियम पर चलने का संकल्प लिया पासवान जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के उपरांत तिरंगा मार्च निकाला गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के नेता ने भाग लेकर खगड़िया शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए तिरंगा मार्च पुन: जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया पहुंचकर गोष्ठी में तब्दील हो गया। वहीं संबोधन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने सभी कांग्रेसजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस नेता की बहुत बड़ी भूमिका रही है। जिसका कारण ही आज हम लोग स्वतंत्र भारत की धरती पर खुले में सांस लेने की हिम्मत कर रहें हैं।